सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 2.42 गुना अभिदान मिला

सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 2.42 गुना अभिदान मिला

सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आईपीओ को दूसरे दिन 2.42 गुना अभिदान मिला
Modified Date: December 19, 2023 / 08:00 pm IST
Published Date: December 19, 2023 8:00 pm IST

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (भाषा) सूरज एस्टेट डेवलपर्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन 2.42 गुना अधिक अभिदान मिल गया।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 82,35,293 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,99,30,592 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 3.89 गुना अधिक अभिदान मिला, गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 2.05 गुना अधिक अभिदान मिला और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 12 प्रतिशत अधिक अभिदान मिला।

मुंबई स्थित कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक ताजा निर्गम पर आधारित है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

आईपीओ का मूल्य दायरा 340-360 रुपये प्रति शेयर है।

सूरज एस्टेट डेवलपर्स ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 120 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में