सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर तिमाही में 670 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया

Ads

सुजलॉन एनर्जी ने सितंबर तिमाही में 670 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया

  •  
  • Publish Date - November 11, 2020 / 05:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) सुजलॉन एनर्जी ने बुधवार को बताया कि व्यय में कमी के चलते सितंबर तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ करीब 670 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने मंगलवार देर रात शेयर बाजार को बताया कि उसने बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 777 करोड़ रुपये की शुद्ध हानि दर्ज की थी।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी की कुल आय घटकर 736.70 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 817.45 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर में उसका कुल व्यय घटकर 886.43 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,551.16 करोड़ रुपये था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय