Tamil Nadu Road Accident: एक के बाद एक आपस में टकराई कई गाड़ियां, तीन साल की मासूम समेत इतने लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

Ads

Tamil Nadu Road Accident: मदुरै जिले में मेलूर के पास कई गाड़ियों की टक्कर की घटना में तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - August 3, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - August 3, 2026 / 04:21 PM IST

Tamil Nadu Road Accident/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु के मदुरै जिले में मेलूर के पास आपस में टकराई तीन गाड़ियां।
  • भीषण सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत 5 लोगों की हुई मौत।
  • पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल।

Tamil Nadu Road Accident: मदुरै: तमिलनाडु के मदुरै जिले में मेलूर के पास सोमवार को कई गाड़ियों की टक्कर की घटना में तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना थुम्बैपट्टी फोर-लेन फ्लाईओवर पर उस समय हुई जब चेन्नई से तिरुनेलवेली जा रही एक कार, जिसमें तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची सवार थे, आगे चल रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गई।

कैसे हुआ हादसा?

टक्कर के बाद कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में चली गई, जहां उसकी सामने से आ रही मदुरै से तिरुचिरापल्ली जा रही दूसरी कार से सीधी भिड़ंत हो गई। (Tamil Nadu Road Accident) हादसा इतना भीषण था कि चेन्नई से जा रही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Tamil Nadu Road Accident: चेन्नई वाली कार में सवार एक पुरुष यात्री और दूसरी कार में सवार एक अन्य पुरुष यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद बचाव कार्य में संलग्न कर्मियों ने उन्हें मेलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया, मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

इन्हें भी पढ़ें:-