IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24.in
भोपाल: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की मेधावी बेटियों को सम्मानित करने के लिए IBC24 का प्रतिष्ठित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम आज राजधानी भोपाल में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रदेश और जिला स्तर की टॉपर छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मेधावी बेटियों को सम्मानित किया।
IBC24 की ओर से दिए जाने वाले स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के माध्यम से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के राज्य टॉपर और जिलों के टॉपर बेटियों को छात्रवृत्ति दी जाती है। ताकि पढ़ने वाली बेटियों को आर्थिक सहायता मिल सकें। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। यह स्कॉलरशिप एक संदेश है समाज को कि बेटियों की प्रगति के बिना समाज की कल्पना बेमानी है। बेटियां वह सब कर सकती है जो बेटा कर सकता है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
भोपाल में आयोजित इस विशेष समारोह का सीधा प्रसारण IBC24 पर किया जा रहा है। दर्शक इस कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं। इस कार्य्रकम में प्रदेशभर की मेधावी बेटियों को सम्मानित किया जाएगा और उनकी सफलता की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की जाएंगी।
इन्हे भी पढ़ें:-