नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) सुजलॉन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही का शुद्ध लाभ लगभग छह प्रतिशत घटकर 305 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 324 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर 3,819 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,117 करोड़ रुपये था।
सुजलॉन समूह के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) राहुल जैन ने कहा, ”हमने इस तिमाही में मजबूत आय वृद्धि दर्ज की, जिसमें राजस्व सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़ा, जो बेहतर क्रियान्वयन और परियोजनाओं की आपूर्ति को दर्शाता है। भू-राजनीतिक स्थिति से उत्पन्न अस्थायी लॉजिस्टिक बाधाओं, कुछ रणनीतिक निवेश और कार्यक्षेत्र में बदलाव के अनुसार ही मुनाफा रहा।”
सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, ”सुजलॉन 2.0 प्रगति पर है, क्योंकि हम पवन संचालित नवीकरणीय ऊर्जा समाधान के साथ चार रणनीतिक वृद्धि इंजन बना रहे हैं, अपनी तकनीक को मजबूत कर रहे हैं, और दीर्घकालिक ग्राहक साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”
भाषा पाण्डेय अजय
अजय