(Dhamaal 4 Worldwide Collection/ Image Credit: X)
नई दिल्ली: Dhamaal 4 Worldwide Collection: अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के तीसरे वीकेंड (Dhamaal 4 Worldwide Collection) के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। आमतौर पर वीकेंड खत्म होने के बाद फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन धमाल 4 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स का फायदा फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।
सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 18वें दिन धमाल 4 ने दुनियाभर में करीब 4 करोड़ रुपये (Dhamaal 4 Worldwide Collection) का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 210 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है। लगातार मिल रहे अच्छे कलेक्शन से यह साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी भी बना हुआ है।
धमाल 4 अब साल 2026 की उन चुनिंदा हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये (Dhamaal 4 Worldwide Collection) का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले धुरंधर 2, बॉर्डर 2 और भूत बंगला जैसी फिल्में यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। फिल्म की हल्की-फुल्की कॉमेडी, स्टारकास्ट और मनोरंजक कहानी को दर्शकों का अच्छा साथ मिला है। जिसका असर इसकी लगातार बढ़ती कमाई में दिखाई दे रहा है।
फिल्म की रिलीज के बाद माना जा रहा था कि साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की नई फिल्म जन नायकन आने से धमाल 4 की कमाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि अब तक ऐसा देखने को नहीं मिला है। नई फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। यही वजह है कि यह फिल्म अभी भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।