20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

Ads

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 03:05 PM IST

इस्लामाबाद, 28 जुलाई (भाषा) कोरियाई हॉकी टीम 20 साल बाद पहली बार पाकिस्तान दौरे पर पहुंच गई है जिसमें वह चार मैचों की श्रृंखला खेलेगी ।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर टीम की अगवानी की । पाकिस्तान और कोरिया के बीच 30 जुलाई, दो, चार और सात अगस्त को मैच खेले जायेंगे ।

यह श्रृंखला बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है । पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी टीम के लिये विदेशी कोच नियुक्त किये हैं । पाकिस्तानी टीम आठ साल बाद विश्व कप में भाग लेगी ।

पिछले साल प्रो लीग में पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका था और नौवें तथा आखिरी स्थान पर रहा ।

भाषा मोना

मोना