Sabhi Sharab Dukan Band: मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज से दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ads

Sabhi Sharab Dukan Band: मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज से दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 03:25 PM IST

Sabhi Sharab Dukan Band: मदिरा प्रेमियों को बड़ा झटका, आज से दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश/image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव को लेकर 30 जुलाई तक ड्राई डे घोषित
  • 28 जुलाई शाम 6 बजे से मतदान समाप्त होने तक सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद
  • 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को आएंगे चुनाव परिणाम

दतिया। Sabhi Sharab Dukan Band: मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और नतीजे 3 अगस्त को आएंगे। इस चुनाव में जीत लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 28 जुलाई की शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इसी बीच दतिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 के उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने अहम आदेश जारी किया है। जिसके तहत 30 जुलाई तक सभी शराब दुकानें बंद रहेगी। क्षेत्र में ड्राई डे घोषित किया गया है।

Sabhi Sharab Dukan Band जारी आदेश के तहत दतिया विधानसभा क्षेत्र से लगे ग्वालियर जिले के 3 किलोमीटर सीमावर्ती क्षेत्र में संचालित सभी शराब 28 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे से 30 जुलाई 2026 को मतदान समाप्त होने तक बंद रहेगीं। कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए है कि सभी देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी और उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने कुंवर तो भाजपा ने आशुतोष को बनाया प्रत्याशी

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से अधिकृत प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह (Kunwar Ghanshyam Singh) तो वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आमने सामने है। दतिया उपचुनाव में 30 जुलाई को वोटिंग होगी और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे। (Sabhi Sharab Dukan Band)

ये भी पढ़ें

दतिया में शराब दुकानें कब तक बंद रहेंगी?

28 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से 30 जुलाई 2026 को मतदान समाप्त होने तक सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।

दतिया में ड्राई डे क्यों घोषित किया गया है?

विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

दतिया उपचुनाव में मतदान और मतगणना कब होगी?

30 जुलाई 2026 को मतदान होगा और 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार कौन हैं?

भाजपा ने आशुतोष तिवारी और कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

आदेश का उल्लंघन करने पर क्या होगा?

प्रशासन के अनुसार, शराब बिक्री प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।