सोनभद्र (उप्र), 25 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, एक डीजे वाहन (शादी-विवाह में साउंड सिस्टम के लिए उपयोग किया जाने वाला वाहन) किसी वैवाहिक कार्यक्रम के बाद दुद्धी से राबर्ट्सगंज की ओर लौट रहा था और जब यह वाहन वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गुरमुरा के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से उसकी पीछे से जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना के बाद सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त मनोज कुमार (32) और श्याम बाबू (40) के रूप में हुयी है दोनों जिले के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि इस घटना में चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं जफर मनीषा रंजन
रंजन