सुजलॉन का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 5.6 प्रतिशत घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा
सुजलॉन का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 5.6 प्रतिशत घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) सुजलॉन एनर्जी का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 5.6 प्रतिशत घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आस्थगित कर लाभ (डिफर्ड टैक्स क्रेडिट) में कमी से कंपनी का लाभ घटा है।
सुजलॉन ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,181 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
सुजलॉन एनर्जी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसे 284.32 करोड़ रुपये का आस्थगित कर लाभ मिला, जबकि 2024-25 की समान तिमाही में यह 600.75 करोड़ रुपये था।
हालांकि, इस तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 5,468 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3,774 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 3,163 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,072 करोड़ रुपये था।
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय भी बढ़कर 16,679 करोड़ रुपये रही, जबकि 2024-25 में यह 10,851 करोड़ रुपये थी।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


