स्विगी को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

स्विगी को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

स्विगी को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली
Modified Date: September 25, 2024 / 01:10 pm IST
Published Date: September 25, 2024 1:10 pm IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) खाद्य एवं किराना सामान की आपूर्ति करने वाली प्रमुख कंपनी स्विगी को बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्विगी ने गोपनीय ‘प्री-फाइलिंग रूट’ के जरिये 30 अप्रैल को दस्तावेज दाखिल किए थे। फिलहाल सभी विवरण गुप्त हैं।

सूत्रों ने बताया कि गोपनीय फाइलिंग प्रक्रिया के तहत भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी के बाद स्विगी दो अद्यतन ‘ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस’ (दस्तावेज) जमा करेगी। एक नियामक की प्रतिक्रिया से संबंधित और दूसरा 21 दिन में सार्वजनिक टिप्पणियां हासिल करने से जुड़ा होगा।

उन्होंने बताया कि उसके बाद ही अंतिम दस्तावेज दाखिल किया जाएगा और कंपनी आईपीओ के लिए रोड शो शुरू कर पाएगी।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में