टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन अक्टूबर से तीन प्रतिशत तक महंगे

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन अक्टूबर से तीन प्रतिशत तक महंगे

टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहन अक्टूबर से तीन प्रतिशत तक महंगे
Modified Date: September 18, 2023 / 07:24 pm IST
Published Date: September 18, 2023 7:24 pm IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) टाटा मोटर्स ने अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें तीन प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि नई कीमतें एक अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होंगी।

टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि यह मूल्यवृद्धि पूर्व में उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए की जा रही है। यह कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला पर लागू होगी।

कंपनी ने इसी साल एक अप्रैल से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

भाषा अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में