टाटा मोटर्स की यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में 47 प्रतिशत बढ़ी

Ads

टाटा मोटर्स की यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में 47 प्रतिशत बढ़ी

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 11:52 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 11:52 AM IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की जनवरी महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 71,066 इकाई हो गई।

कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 48,316 वाहनों की बिक्री की थी।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड ने रविवार को बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 70,222 इकाई रही जो जनवरी 2025 की 48,076 इकाइयों की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।

भाषा सुमित निहारिका

निहारिका