यात्री वाहनों की खरीदी पर अब मिलेगा बड़ा लाभ, टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत
टाटा मोटर्स का यात्री वाहनों के वित्त के लिए बंधन बैंक के साथ समझौता
नयी दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के वित्त के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक के साथ समझौता किया है।
यह भी पढ़ें: बीजेपी के पूर्व सह संगठन महामंत्री भगवत शरण माथुर का निधन, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
टाटा मोटर्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि इस समझौते के तहत यात्री वाहन खरीदने वाले टाटा मोटर्स के ग्राहकों को बंधन बैंक 7.5 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से वाहनों पर ऋण देगा।
यह भी पढ़ें: स्कूलों की अनोखी पहल से बच्चों को बस्ते की बोझ से मिली मुक्ति, केवल कॉपी और पेन लेकर आते हैं स्कूल
कंपनी ने कहा कि यह योजना वाहन की कुल कीमत पर अधिकतम 90 फीसदी वित्तपोषण की पेशकश करेगी।
टाटा मोटर्स ने कहा कि ग्राहक सात साल तक की पुनर्भुगतान अवधि के साथ विशेष ईएमआई विकल्पों का भी लाभ उठा सकते हैं।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

Facebook


