टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में 6,511 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में 6,511 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में 6,511 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
Modified Date: November 1, 2023 / 08:34 pm IST
Published Date: November 1, 2023 8:34 pm IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) टाटा स्टील को चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 6,511.16 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,297.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की कुल आमदनी सितंबर, 2023 तिमाही में घटकर 55,910.16 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 60,206.78 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनी का कुल व्यय समीक्षाधीन तिमाही में 55,853.35 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल सितंबर तिमाही में 57,684.09 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा अनुराग अजय

अजय


लेखक के बारे में