टाटा स्टील ने जे एन टाटा को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया

टाटा स्टील ने जे एन टाटा को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया

टाटा स्टील ने जे एन टाटा को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: March 3, 2021 5:29 pm IST

जमशेदपुर, तीन मार्च (भाषा) टाटा स्टील ने बुधवार को अपने संस्थापक जमेशदजी नसरवानजी टाटा (जे एन टाटा) को उनकी 182वीं जयंती पर याद किया।

टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने इस्पात क्षेत्र की कंपनी के संस्थापक को याद करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, इस्पात कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी कौशिक चटर्जी, उपाध्यक्ष, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।

टाटा स्टील और उसके समूह की कंपनियों 30 से अधिक टीमों ने जे एन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12 महीने काफी मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रहे हैं। इसके बावजूद टाटा स्टील और जमशेदपुर के लोगों ने मिलकर इस महामारी का मुकाबला किया है।’’

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में