टीसीएनएस क्लॉदिंग ने ऑरेलिया ब्रांड के लिए आलिया भट्ट के साथ करार किया

Ads

टीसीएनएस क्लॉदिंग ने ऑरेलिया ब्रांड के लिए आलिया भट्ट के साथ करार किया

  •  
  • Publish Date - July 1, 2021 / 08:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) महिला परिधान विनिर्माता टीसीएनएस क्लॉदिंग कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने पारंपरिक परिधान के ब्रांड ऑरेलिया के लिए बॉलीवुड अभिनेता आलिया भट्ट के साथ करार किया है।

कंपनी अपने उत्पादों को डब्ल्यू, ऑरेलिया और विशफुल ब्रांडों के तहत बेचती है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘टीसीएनएस क्लॉदिंग कंपनी लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को अपने पारंपरिक परिधान ब्रांड ऑरेलिया के लिए ब्रांड प्रचारक के रूप में चुना है।’’

ऑरेलिया 220 से अधिक विशेष ब्रांड आउटलेट के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

ताजा खबर