टेक महिंद्रा ने यूरोपीय कंपनी सीटीसी का 31 करोड़ यूरो में अधिग्रहण किया
टेक महिंद्रा ने यूरोपीय कंपनी सीटीसी का 31 करोड़ यूरो में अधिग्रहण किया
नयी दिल्ली, 17 जनवरी (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टेक महिंद्रा ने यूरोपीय कंपनी कॉम टेक सीओ आईटी (सीटीसी) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।
कंपनी ने इसके अलावा दो आईटी मंचों में 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी भी खरीदी है। ये सौदे 33 करोड़ यूरो या करीब 2,800 करोड़ रुपये में हुए हैं।
टेक महिंद्रा ने सोमवार को कहा कि ये अधिग्रहण कंपनी के डिजिटल इंजीनियरिंग और बीमा प्रौद्योगिकी कारोबार को मजबूत करेंगे। अप्रैल, 2010 में घोटाले से प्रभावित सत्यम के अधिग्रहण के बाद यह समझौता कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा सौदा है।
टेक महिंद्रा ने कहा कि उसने 31 करोड़ यूरो (करीब 2,628 करोड़ रुपये) में कॉम टेक सीओ आईटी का अधिग्रहण किया है, जिसमें कमाई और तालमेल से जुड़े भुगतान शामिल हैं।
कंपनी इसके अलावा एसडब्ल्यूएफटी और सुरेंस मंचों में 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए और दो करोड़ यूरो का और निवेश कर रही है। ये दोनों मंच सीटीसी के ही संस्थापक समूह का हिस्सा हैं।
भाषा जतिन अजय
अजय

Facebook


