टेस्ला ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘वाईएल’ को उतारा

Ads

टेस्ला ने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी 'वाईएल' को उतारा

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 03:54 PM IST

मुंबई, 22 अप्रैल (भाषा) दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माता टेस्ला ने बुधवार को अपना छह सीटों वाला इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल ‘वाईएल’ भारत में पेश किया जिसकी कीमत 61.99 लाख रुपये है।

यह अमेरिकी कंपनी की भारत में दूसरी पेशकश है। कंपनी ने पिछले साल मॉडल ‘वाई’ के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था।

टेस्ला इंडिया के महाप्रबंधक शरद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप चार्जिंग अवसंरचना को विकसित करेगी और वाईएल मॉडल के जरिए प्रीमियम एसयूवी खंड में पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य है।

कंपनी चालू तिमाही में सेवा और बॉडी शॉप नेटवर्क का विस्तार करते हुए पश्चिम बंगाल और हैदराबाद, चेन्नई एवं अहमदाबाद शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा, ‘भारत में चार्जिंग नेटवर्क विकसित करना कंपनी की प्राथमिकता है और अब तक पांच सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। आने वाले महीनों में दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई को सुपरचार्जर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।’

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण