Pappu Yadav Statement Controversy: बढ़ सकती है इस दिग्गज सांसद की मुश्किलें, महिलाओं के खिलाफ दिया था विवादित बयान, अब उठ रही ये मांग

Ads

Pappu Yadav Statement Controversy: भाजपा की महिला नेताओं ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की कथित विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की।

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 06:03 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 06:09 PM IST

Pappu Yadav Statement Controversy|| Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर फंसे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव।
  • भाजपा की महिला नेताओं ने की सांसद के बयान की निंदा।
  • हिला नेताओं ने पप्पू यदव से की सार्वजनिक माफी मांगने की मांग।

Pappu Yadav Statement Controversy: पटना: बिहार में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेताओं ने बुधवार को निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की कथित विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और विपक्षी दलों से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने को कहा। कांग्रेस समर्थक और पूर्णिया से लोकसभा सदस्य पप्पू यादव ने हाल में आरोप लगाया था कि राजनीतिक जीवन में महिलाएं ‘‘पुरुषों के बेडरूम के रास्ते’’ आगे बढ़ती हैं।

महिलाओं के प्रति पप्पू यादव की मानसिकता हुई उजागर

Pappu Yadav Statement Controversy: पटना स्थित बिहार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य की पूर्व खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा, ‘‘हम पप्पू यादव की अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हैं। यह केवल किसी व्यक्ति की सोच नहीं दर्शाती, बल्कि उनके संस्कार और महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता को भी उजागर करती है।’’ (Pappu Yadav Statement Controversy) उन्होंने सांसद से देश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

श्रेयसी सिंह ने कांग्रेस को यादव का ‘‘संरक्षक’’ बताते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को स्पष्ट करना चाहिए कि वे उनकी भाषा का समर्थन करते हैं या विरोध। उन्होंने कहा कि जब पप्पू यादव की पत्नी राज्यसभा और लोकसभा दोनों की सदस्य रह चुकी हैं, तब वह ऐसी टिप्पणी कैसे कर सकते हैं। श्रेयसी सिंह ने कहा, “राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हर कार्यकर्ता ऐसे लोगों को चुनावी मैदान में और सामान्य जनजीवन में करारा जवाब देने को तैयार है।”

महिलाओं को घेरने और डराने की कोशिश कर रहे ऐसे नेता

Pappu Yadav Statement Controversy: संवाददाता सम्मेलन में मौजूद भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि, ऐसे नेता महिलाओं को घेरने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं ने संघर्ष के बल पर समाज में अपनी जगह बनाई है। यदि कोई व्यक्ति किसी पेशे विशेष को निशाना बनाकर ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करता है, तो सोचिए महिलाओं और उनके अभिभावकों पर क्या गुजरती होगी। (Pappu Yadav Statement Controversy) एक पल के लिए मैंने भी सोचा कि मेरे माता-पिता मेरी सुरक्षा को लेकर क्या सोचेंगे।’’ ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्ष पहले ही महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन के खिलाफ मतदान कर खुद को बेनकाब कर चुका है और यदि पप्पू यादव माफी नहीं मांगते हैं, तो यह महिलाओं के प्रति उनकी असंवेदनशीलता का एक और प्रमाण होगा।

शोभा नहीं देती ऐसी दुष्ट मानसिकता

भाजपा विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि ऐसी ‘‘दुष्ट मानसिकता’’ उस देश में शोभा नहीं देती जहां महिलाओं की सदियों से पूजा होती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार समेत देश की महिलाओं ने संगीत, खेल, शासन और अन्य सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर कोई ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने का साहस कैसे कर सकता है?’’ (Pappu Yadav Statement Controversy) कुमारी ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को अपने ‘‘प्रिय नेता’’ की टिप्पणी पर जवाब देना चाहिए और उन्हें महिलाओं से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए। भाजपा विधायक ने कहा, ‘‘उनकी चुप्पी उनकी मिलीभगत मानी जाएगी।’’

अप्रत्याशित नहीं है ऐसी टिप्पणी

Pappu Yadav Statement Controversy: भाजपा विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल ने कहा, ‘‘मुझे पप्पू यादव के बयान पर तनिक भी आश्चर्य नहीं हुआ। उनकी मानसिकता, उनकी राजनीति और जिन लोगों के संरक्षण में वह काम करते हैं, उसे देखते हुए ऐसी टिप्पणी अप्रत्याशित नहीं है। यह उनके चरित्र, व्यक्तित्व और विचारधारा को दर्शाता है।’’ पटेल ने दावा किया कि पप्पू यादव माफी नहीं मांगेंगे, (Pappu Yadav Statement Controversy) क्योंकि उन्होंने यह टिप्पणी “जानबूझकर” जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए की है। पटेल ने करार प्रहार करते हुए कहा, ‘‘पप्पू यादव का बयान उनके निजी अनुभव को दर्शाता है, जिसे उन्हें सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करना चाहिए था और न ही सभी को उसमें घसीटना चाहिए था।’’

इन्हे भी पढ़ें:-