कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ आठ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 601-632 रुपये प्रति शेयर
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ आठ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 601-632 रुपये प्रति शेयर
नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी कनोहर इलेक्ट्रिकल्स लि. ने अपने 1,056 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 601-632 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी। कंपनी का आईपीओ आठ सितंबर को खुलेगा और 10 सितंबर को बंद होगा।
आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक के. संस फैमिली ट्रस्ट 1.2 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे, जिसकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर 756 करोड़ रुपये बैठती है।
कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 64.1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च के लिए करेगी। इसके अलावा 155 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अतिरिक्त कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। शेष राशि सामान्य कामकाज के लिए रखी जाएगी।
कनोहर इलेक्ट्रिकल्स वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व के लिहाज से देश की प्रमुख ट्रांसफॉर्मर विनिर्माता कंपनियों में शामिल है। कंपनी बिजली पारेषण, रेलवे, नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली वितरण समेत विभिन्न क्षेत्रों को सेवाएं देती है।
भाषा अजय
अजय

Facebook


