अमेरिका से प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही दर की पेशकश पर ही बीटीए को अंतिम रूप देंगे:गोयल

अमेरिका से प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही दर की पेशकश पर ही बीटीए को अंतिम रूप देंगे:गोयल

अमेरिका से प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले तरजीही दर की पेशकश पर ही बीटीए को अंतिम रूप देंगे:गोयल
Modified Date: September 3, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: September 3, 2026 1:24 pm IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) का अंतिम प्रारूप तभी घोषित किया जाएगा, जब भारत के प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले अमेरिका तरजीही शर्तों की पेशकश करेगा।

उन्होंने मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर आयोजित एक कार्यशाला में कहा, “जैसे ही अमेरिका हमारे प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में हमें तरजीही दर देने में सक्षम होगा, हम बीटीए को अंतिम रूप देंगे और इसका अंतिम ब्योरा घोषित करेंगे।”

गोयल ने कहा कि भारत द्वारा अंतिम रूप दिए गए मुक्त व्यापार समझौते घरेलू कारोबारियों के लिए निर्यात के बड़े अवसर उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत आने वाले महीनों या वर्षों में कनाडा, मेक्सिको, चिली, मर्कोसुर, एसएसीयू, जीसीसी और इजराइल के साथ भी व्यापार समझौते करेगा। मर्कोसुर, दक्षिण अमेरिका का एक प्रमुख क्षेत्रीय आर्थिक और व्यापारिक संगठन है जबकि एसएसीयू दक्षिणी अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ और जीसीसी खाड़ी सहयोग परिषद है। जीसीसी में पश्चिम एशिया के छह देश शामिल हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में