School Teacher Viral Video: स्कूल में पढ़ाने की जगह ताश खेलते दिखे शिक्षक! VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

School Teacher Viral Video: स्कूल में पढ़ाने की जगह ताश खेलते दिखे शिक्षक! VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

School Teacher Viral Video: स्कूल में पढ़ाने की जगह ताश खेलते दिखे शिक्षक! VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल, स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग

School Teacher Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 3, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: September 3, 2026 1:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शिक्षक ताश खेलते दिखे
  • स्कूल परिसर में वायरल वीडियो
  • अभिभावकों की नाराजगी

पन्ना: School Teacher Viral Video पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शासकीय हाई स्कूल ग्राम नचनोरा के अंदर कुछ शिक्षक कथित तौर पर ताश खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

School Teacher Viral Video स्कूल परिसर में शिक्षकों के इस तरह ताश खेलने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में शिक्षक स्कूल के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके सामने ताश के पत्ते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो कब और किस समय बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अभिभावकों में नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की जिम्मेदारी बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है, ऐसे में यदि वायरल वीडियो सही है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।