जितेंद्र सिंह ने खाद्य स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए मैसूर में ‘इन्क्यूबेशन सेंटर’ का उद्घाटन किया

Ads

जितेंद्र सिंह ने खाद्य स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए मैसूर में 'इन्क्यूबेशन सेंटर' का उद्घाटन किया

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 05:18 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 05:18 PM IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को मैसूर स्थित केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) में बिराक-बायोनेस्ट इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवाचार और उपभोक्ता मांग के बीच बेहतर तालमेल होना आवश्यक है।

एक बयान के अनुसार, इस नई सुविधा का उद्देश्य खाद्य स्टार्टअप को बढ़ावा देना, उन्नत अनुसंधान में सहायता करना और खाद्य जैव प्रसंस्करण तथा जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नियामक सुविधा का विस्तार करना है। इससे वैज्ञानिक विचारों को बाजार के लिए तैयार समाधानों में बदलने में मदद मिलेगी।

सिंह ने कहा, ”हालांकि उद्यम शुरू करना अब आसान हो गया है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए निरंतर मूल्यवर्धन, बाजार पहुंच और मजबूत उद्योग संपर्क की आवश्यकता होती है।” मंत्री ने आगे कहा कि अनुसंधान संस्थानों और निजी क्षेत्र के बीच गहरे जुड़ाव की जरूरत है। साथ ही, नवाचार को उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप होना चाहिए, जिसमें खाने के लिए तैयार और सुविधाजनक खाद्य क्षेत्र शामिल हैं।

उन्होंने अनुसंधान, विकास और नवाचार को गति देने के लिए नए वित्त पोषण तंत्र और संस्थागत सहायता के बारे में भी बताया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय