बारामती विस उपचुनाव: सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से मांगा समर्थन

Ads

बारामती विस उपचुनाव: सुनेत्रा पवार ने उद्धव ठाकरे से मांगा समर्थन

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 06:59 PM IST

मुंबई, चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांप)अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से समर्थन मांगा है। वह इस सीट पर राकांपा उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाएंगी।

सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा पवार ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे को फोन करके इस मुद्दे पर चर्चा की।

इस घटनाक्रम की पुष्टि शिवसेना (उबाठा) के सचिव और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मिलिंद नार्वेकर और पार्टी नेता संजय राउत ने की।

राउत ने कहा, ‘‘उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे को फोन किया था। बारामती उपचुनाव पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने यह भी कहा कि ठाकरे एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे और इस संबंध में अपने फैसले की घोषणा करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि ठाकरे, दिवंगत अजित पवार और पवार परिवार के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को देखते हुए सुनेत्रा पवार को अपना समर्थन देने के लिए अनिच्छुक नहीं थे।

बारामती सीट के लिए उपचुनाव 23 अप्रैल को होना है। अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज