Rupees vs dollar updates 2021 : मुंबई, 23 नवंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने की वजह से भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 74.55 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में, रुपया कमजोर नोट पर 74.48 पर खुला, फिर और गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.55 पर आ गया, जिसमें पिछले बंद से 16 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.39 पर बंद हुआ था।
डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 96.55 पर पहुंच गया।
भाषा कृष्ण
कृष्ण