रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे बढ़कर 74.84 पर पहुंचा

Ads

रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे बढ़कर 74.84 पर पहुंचा

  •  
  • Publish Date - December 1, 2021 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

मुंबई, एक दिसंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के मद्देनजर रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे बढ़कर 74.84 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में, रुपया 74.96 पर खुला, और शुरुआती कारोबार में 29 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़कर 74.84 पर पहुंच गया।

अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के नए स्वरूप के असर से निवेशकों की चिंता बढ़ने के कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार को चौथे दिन भी गिरावट हुई, जो कि 6 पैसे गिरकर 75.13 पर आ गया था।

इस बीच, डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत फिसलकर 95.93 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 3.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा कृष्ण

कृष्ण