Bank Holiday On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? कहीं बैंक जाकर वापस न लौटना पड़े! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट

Ads

Bank Holiday On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार करीब है। इसलिए कई लोग जानना चाहते हैं कि 28 अगस्त को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की स्थिति जान लेना बहुत जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना करना न पड़े।

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 04:27 PM IST

(Bank Holiday On Raksha Bandhan/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
  • बैंक की छुट्टी सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होगी।
  • आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार छुट्टियां तय होती हैं।

नई दिल्ली: Bank Holiday On Raksha Bandhan:क्षाबंधन का त्योहार नजदीक है और इसके साथ ही लोगों के मन में बैंक की छुट्टी (Bank Holiday On Raksha Bandhan) को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराना है तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे। दरअसल, भारत में बैंक अवकाश सभी राज्यों में एक जैसा नहीं होता। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और सरकारी अवकाश के आधार पर बैंक बंद रखने का फैसला किया जाता है। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी अवश्य देख लें।

28 अगस्त को कहां खुलेंगे और कहां बंद रहेंगे बैंक?

इस साल 2026 में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद (Bank Holiday On Raksha Bandhan) रह सकती हैं। जबकि कुछ राज्यों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा। छुट्टी पूरी तरह संबंधित राज्य की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट पर निर्भर करती है। ऐसे में किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की बैंक छुट्टी की स्थिति की जानकारी रखना सही रहेगा। ताकि आपको परेशानी का सामना करना न पड़े।

बैंक बंद होने पर भी मिलेंगी ये सुविधाएं

अगर आपके क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन बैंक (Bank Holiday On Raksha Bandhan) बंद रहते हैं तब भी अधिकांश डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाओं का आसानी से उपयोग कर सकेंगे। पैसे भेजना, बिल भुगतान करना, बैलेंस चेक करना और अन्य ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं यानी शाखा बंद होने का असर डिजिटल सेवाओं पर नहीं पड़ेगा।

बैंक जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

यदि आपको नकद जमा करना, चेक क्लियर कराना, ड्राफ्ट बनवाना, लोन से जुड़ा काम या शाखा में जाकर कोई अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी है तो कोशिश करें कि यह काम छुट्टी से पहले ही निपटा लें। इससे त्योहार के दिन किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। साथ ही बैंक जाने से पहले अपने शहर की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। ताकि आपका समय और मेहनत दोनों बच सकें।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या रक्षाबंधन पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे?

नहीं, बैंक की छुट्टी राज्य और स्थानीय अवकाश के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

रक्षाबंधन 2026 किस तारीख को है?

साल 2026 में रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

बैंक बंद होने पर कौन-सी सेवाएं चालू रहेंगी?

यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

बैंक जाने से पहले क्या करना चाहिए?

अपने राज्य या शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बच सकें।