सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव

सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव

सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या है आज का भाव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 12, 2021 11:35 am IST

नयी दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 57 रुपये की गिरावट दर्शाता 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Read More: स्वास्थ्य योजना के हितग्राहियों के लिए निजी अस्पतालों में 20 प्रतिशत बिस्तर रहेंगे आरक्षित, CM बघेल ने दिए निर्देश

चांदी का भाव भी 270 रुपये की गिरावट के साथ 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,738 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 25.08 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर, बैसाखी, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड की दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत घटकर 1,738 डॉलर प्रति औंस रह जाने के बाद सोने में गिरावट का रुख रहा।’’

Read More: भूपेश बघेल देश के इकलौते मुख्यमंत्री, जो कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी सेना के साथ खुद मैदान में: संसदीय सचिव विकास उपाध्याय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"