टोरेंट पावर का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 662 करोड़ रुपये पर, राजस्व बढ़ा

टोरेंट पावर का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 662 करोड़ रुपये पर, राजस्व बढ़ा

टोरेंट पावर का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत घटकर 662 करोड़ रुपये पर, राजस्व बढ़ा
Modified Date: August 3, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:20 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) एकीकृत बिजली कंपनी टोरेंट पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 10.75 प्रतिशत घटकर 661.85 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से वैश्विक स्थिति के कारण एलएनजी आपूर्ति और रणनीतिक निवेश प्रभावित होने से कंपनी का लाभ घटा है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 741.58 करोड़ रुपये था।

हालांकि, कंपनी का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर 8,124 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 7,906 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि वैश्विक बाधाओं के कारण एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति प्रभावित होने और इसके परिणामस्वरूप उसके ताप विद्युत संयंत्रों के प्रदर्शन पर असर पड़ने जैसी चुनौतीपूर्ण परिचालन परिस्थितियों के बावजूद आलोच्य तिमाही में ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्य ह्रास आदि से पहले की आय) दो प्रतिशत बढ़कर 1,619 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के अनुसार, इस प्रदर्शन को उसके वितरण और नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार से मजबूत योगदान मिला। इन दोनों कारोबार में क्रमशः 10 प्रतिशत और छह प्रतिशत की ईबीआईटीडीए वृद्धि दर्ज की गई।

करीब 28,966 करोड़ रुपये के एकीकृत बिजली कंपनी टोरेंट पावर, लगभग 50,000 करोड़ रुपये के टोरेंट समूह की कंपनी है। यह देश की प्रमुख बिजली कंपनियों में शामिल है और बिजली उत्पादन, पारेषण (ट्रांसमिशन) तथा वितरण सहित पूरी बिजली मूल्य श्रृंखला में इसकी मौजूदगी है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में