मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को बताया कि मार्च महीने में उसकी कुल वाहन बिक्री पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़कर 37,194 इकाई रही।
कंपनी के अनुसार, मार्च, 2026 में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 35,125 इकाई रही, जो मार्च, 2025 में बेचे गए 28,373 वाहनों के मुकाबले 24 प्रतिशत अधिक है। इसी अवधि के दौरान कंपनी का निर्यात भी पिछले वर्ष के 1,670 वाहन की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,069 इकाई दर्ज किया गया।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 4,06,081 वाहनों की बिक्री की। यह वित्त वर्ष 2024-25 में बेचे गए 3,37,148 वाहनों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 की कुल बिक्री में घरेलू बाजार का हिस्सा 3,67,107 इकाई रहा, जबकि 38,974 वाहनों का निर्यात किया गया।
भाषा सुमित अजय
अजय