सितंबर में टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 8,116 इकाई पर

Ads

सितंबर में टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 8,116 इकाई पर

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 06:45 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की घरेलू बाजार में बिक्री सितंबर में 20.45 प्रतिशत घटकर 8,116 इकाई रह गई। इससे पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 10,203 वाहन बेचे थे।

टीकेएम ने बयान में कहा कि अगस्त की तुलना में हालांकि उसकी बिक्री सितंबर में 46 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त में कंपनी ने 5,555 वाहन बेचे थे।

टीकेएम के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सेवा) नवीन सोनी ने कहा, ‘‘अब हमारी मांग बढ़ रही है और साथ ही हमारे डीलरों का भरोसा बढ़ रहा है। पिछले कुछ माह की तुलना में हमारे ऑर्डरों में 14 से 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।’’

सोनी ने कहा कि सितंबर में हमने अर्बन क्रूजर को पेश करने की घोषणा की थी। इस वाहन के लिए बुकिंग खुलने के बाद ग्राहकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

भाषा अजय अजय

अजय