अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ायेगी टोयोटा किर्लोस्कर

Ads

अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ायेगी टोयोटा किर्लोस्कर

  •  
  • Publish Date - March 27, 2021 / 05:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शनिवार को कहा कि वह अगले महीने से अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने एक बयान में कहा कि कंपनी एक अप्रैल, 2021 से अपने मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करेगी। कंपनी ने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि बढ़ी लागत का बोझ कम करने के लिये है।

कंपनी ने कहा, ‘‘ऐसे मुश्किल समय में हमारा प्रयास रहा कि हम आंतरिक उपायों से लागत का असर सह लें। अत: बेहद छोटा हिस्सा कीमतों में वृद्धि के रूप में व्यवस्थित किया जा रहा है।’’

भाषा सुमन

सुमन