टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत 10.48 लाख रुपये से शुरू

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत 10.48 लाख रुपये से शुरू

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत 10.48 लाख रुपये से शुरू
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: September 28, 2022 7:10 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) वाहन कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर की शोरूम कीमत 10.48 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये के बीच होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 1.5 लीटर-पेट्रोल पावरट्रेन के साथ माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाले संस्करण की शोरूम कीमत 10.48 लाख रुपये से 17.09 लाख रुपये के बीच है, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव संस्करण की कीमत 17.19 लाख रुपये है।

वहीं, मजबूत सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक वाले तीन ट्रिम्स की कीमत क्रमश: 15.11 लाख रुपये, 17.49 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये है।

कंपनी का दावा है कि मजबूत हाइब्रिड ट्रिम्स 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर की ईंधन दक्षता प्रदान करते हैं।

भाषा

रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।