टीवीएस मोटर कंपनी का दूसरे तिमाही का शुद्ध मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 833 करोड़ रुपये पर

Ads

टीवीएस मोटर कंपनी का दूसरे तिमाही का शुद्ध मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 833 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - October 28, 2025 / 06:38 PM IST,
    Updated On - October 28, 2025 / 06:38 PM IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी ने मंगलवार को बताया कि मजबूत वाहन बिक्री के कारण 30 सितंबर, 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़कर 832.76 करोड़ रुपये हो गया।

टीवीएस मोटर कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 588.13 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन से एकीकृत आय 14,051.22 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,197.19 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 12,801.67 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,332.19 करोड़ रुपये था।

टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार सहित कुल दोपहिया और तिपहिया वाहनों की बिक्री में 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि दूसरी तिमाही में 15.07 लाख इकाइयों की अब तक की सबसे अधिक तिमाही बिक्री है जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.28 लाख इकाई थी।

कंपनी ने कहा कि चुंबक की उपलब्धता अल्प से मध्यम अवधि में चुनौतियां पैदा करना जारी रख रही है।

भाषा राजेश

राजेश अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार