टीवीएस मोटर संवहनीय पहल संरा वैश्विक समझौते में शामिल

टीवीएस मोटर संवहनीय पहल संरा वैश्विक समझौते में शामिल

टीवीएस मोटर संवहनीय पहल संरा वैश्विक समझौते में शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 12, 2021 9:15 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) चेन्नई स्थित टीवीएस मोटर कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह दुनिया की सबसे बड़ी संवहनीय पहल संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समझौते (यूएन ग्लोबल कॉम्पैक्ट) में शामिल हो गई है। टीवीएस मोटर कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही कंपनी अब मानवाधिकार, श्रम, पर्यावरण और भ्रष्टाचार रोधी संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समझौते के ‘दस सिद्धांतों’ का समर्थन करेगी।

 

कंपनी ने दावा किया कि वह संयुक्त राष्ट्र वैश्विक समझौते का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय दोपहिया और तिपहिया निर्माता बन गई है। टीवीएस मोटर ने कहा कि भारत, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ब्रिटेन और यूरोप में कंपनी के सभी कार्यालय और परिचालन में इस प्रतिबद्धता का पालन किया जाएगा।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com