टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘ऑर्बिटर वी1’ किया पेश
टीवीएस मोटर ने इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘ऑर्बिटर वी1’ किया पेश
चेन्नई, 12 मार्च (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को 1.8 किलोवाट-घंटा बैटरी से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘टीवीएस ऑर्बिटर वी1’ पेश किया।
चेन्नई मुख्यालय वाली कंपनी ने वर्ष 2025 में ‘टीवीएस ऑर्बिटर’ पेश किया था। अब इस श्रृंखला में दो मॉडल ‘ऑर्बिटर वी1’ (1.8 किलोवाट-घंटा बैटरी) और ‘ऑर्बिटर वी2’ (3.1 किलोवाट-घंटा बैटरी) उपलब्ध होंगे।
कंपनी के अनुसार, ‘ऑर्बिटर वी1’ की कीमत 49,999 रुपये (दिल्ली शोरूम में) तय की गई जिसमें ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ मॉडल शामिल है। यदि ग्राहक बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल नहीं लेते हैं तो इस स्कूटर की कीमत 84,500 रुपये (दिल्ली शोरूम) होगी।
टीवीएस मोटर कंपनी के भारत के अध्यक्ष (दोपहिया कारोबार) गौरव गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन का एक मजबूत खंड तैयार किया है और ‘टीवीएस ऑर्बिटर वी1’ के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर श्रृंखला में सबसे किफायती वाहन पेश किया गया है…।
उन्होंने कहा कि ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ मॉडल ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन स्वामित्व के तरीके में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाता है और इससे वाहन की कुल लागत को समझना आसान होता है।
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (कम्यूटर एवं इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार) अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति को मजबूत करने और भारत में बिजली चालित परिवहन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


