यू. पी. सिंह ने वस्त्र मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला

यू. पी. सिंह ने वस्त्र मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला

यू. पी. सिंह ने वस्त्र मंत्रालय के सचिव का कार्यभार संभाला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: January 27, 2021 4:35 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी यू.पी. सिंह ने बुधवार को यहां केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

ओडिशा कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी सिंह इससे पहले एक दिसम्बर 2017 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव का पदभार संभाला था।

आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने एक जून 2016 को अतिरिक्त सचिव के रूप में जल संसाधन और नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में योगदान दिया था और राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के मिशन निदेशक का पद भी संभाला।

बाद में, उन्होंने 7 अक्टूबर 2016 को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के महानिदेशक का कार्यभार संभाला।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय में योगदान देने से पहले, उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्य किया।

उनके पास जल संसाधन, वित्त, इस्पात, परिवहन आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है।

भाषा मनोहर रमण

मनोहर


लेखक के बारे में