यूको बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 656 करोड़ रुपये पर
यूको बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 656 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 656 करोड़ रुपये हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 607 करोड़ रुपये था।
बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून, 2026 तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 8,682 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 7,433 करोड़ रुपये थी।
आलोच्य तिमाही में बैंक की ब्याज आय बढ़कर 6,996 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 6,436 करोड़ रुपये थी।
इस दौरान बैंक का परिचालन लाभ भी बढ़कर 2,810 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,562 करोड़ रुपये था।
यूको बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार जून तिमाही में भी जारी रहा। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घटकर कुल ऋण का 2.08 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.63 प्रतिशत थी।
इसी तरह शुद्ध एनपीए यानी फंसा कर्ज भी घटकर एक साल पहले के 0.45 प्रतिशत से घटकर 0.25 प्रतिशत रह गया।
पिछली तिमाही में फंसे कर्ज के लिए बैंक का प्रावधान घटकर 254 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 463 करोड़ रुपये था।
बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात बढ़कर 19.03 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में 18.39 प्रतिशत था।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय

Facebook


