नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) घर से जुड़ी सेवाएं देने वाला ऑनलाइन मंच अर्बन कंपनी लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 103.63 गुना अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1,900 करोड़ रुपये के आईपीओ को 11,06,46,08,960 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 10,67,73,244 थी।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 140.20 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 74.04 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के लिए 39.25 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।
अर्बन कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 854 करोड़ रुपये जुटाए।
कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 98-103 रुपये प्रति शेयर है।
मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर, कंपनी का मूल्यांकन 14,790 करोड़ रुपये आंका गया है।
कंपनी नए निर्गमों के माध्यम से जुटाए गए धन का उपयोग नई प्रौद्योगिकी विकास और क्लाउड अवसंरचना, अपने कार्यालयों के लिए पट्टे के भुगतान, विपणन गतिविधियों और सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण