मुंबई। यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का खासा असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर नजर आया। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर खुला और उतार-चढ़ाव के बाद 52.66 अंक नीचे उतरकर 36431.67 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.60 अंक गिरकर होकर 10951.70 पर बंद हुआ।
कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी में फार्मा-ऑटो ही ऐसे इंडेक्स रहे जो लाल निशान में बंद नहीं हुए। इस दौरान मेटल और बैंकिंग स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। टॉप गेनर्स की बात करें तो यस बैंक, एचपीसीएल, बीपीसीएल, यूपीएल और एशियन पेंट्स के शेयर्स रहे जबकि टॉप लूजर्स में ग्रैसिम इंडस्ट्रीज, एसबीआई, विप्रो, वेदांता और भारती एयरटेल के शेयर्स रहे।
यह भी पढ़ें : लोकसभा में हंगामे के बीच उपभोक्ता संरक्षण विधेयक 2018 पारित, घर बैठे शिकायत कर सकेंगे ग्राहक
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी के बाद भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें फिर से बढ़ा दी हैं। फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की। अब यह दर बढ़कर 2.25 प्रतिशत से 2.5 फीसदी हो गई।