व्यापार वार्ता के अगले दौर के लिए अमेरिकी दल के भारत आने की उम्मीद: अधिकारी

व्यापार वार्ता के अगले दौर के लिए अमेरिकी दल के भारत आने की उम्मीद: अधिकारी

व्यापार वार्ता के अगले दौर के लिए अमेरिकी दल के भारत आने की उम्मीद: अधिकारी
Modified Date: May 11, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: May 11, 2026 3:20 pm IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) भारत को उम्मीद है कि व्यापार वार्ता के अगले दौर के लिए अमेरिकी दल देश का दौरा करेगा। हालांकि, इसके लिए अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय पक्ष ने अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के तहत बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में वाशिंगटन का दौरा किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अब हम व्यापार वार्ता के लिए अमेरिकी दल के भारत आने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल कोई तारीख तय नहीं हुई है।’’

अप्रैल की बैठक के बाद दोनों पक्ष व्यापार वार्ता की गति को बनाए रखने के लिए लगातार संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं।

पिछले महीने दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क और कारोबार सुगमता, निवेश प्रोत्साहन और डिजिटल व्यापार जैसे कई क्षेत्रों पर चर्चा की थी।

उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका ने सात फरवरी को पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार के संबंध में एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे को अंतिम रूप देते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में