वेलबीइंग न्यूट्रिशन में 79 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी यूएसवी

Ads

वेलबीइंग न्यूट्रिशन में 79 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी यूएसवी

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 03:02 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 03:02 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) फार्मा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी यूएसवी 1,583 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर वेलबीइंग न्यूट्रिशन में 79 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

एक संयुक्त बयान के अनुसार यूएसवी ने न्यूट्रिशनलैब प्राइवेट लिमिटेड में 79 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक पक्के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

न्यूट्रिशनलैब प्राइवेट लिमिटेड वेलबीइंग न्यूट्रिशन के स्वामित्व वाली कंपनी है।

बयान में कहा गया कि यह सौदा पूर्ण रूप से नकद में होगा। यह भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र के स्टार्टअप क्षेत्र से बाहर निकलने का सबसे बड़ा सौदा है।

मधुमेह और हृदय देखभाल में अग्रणी कंपनी यूएसवी का उपभोक्ता कल्याण में यह रणनीतिक विस्तार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में इसके विस्तार के साथ जुड़ा हुआ है।

यूएसवी के प्रबंध निदेशक प्रशांत तिवारी ने कहा, ‘‘हम कंपनी की वैश्विक क्षमताओं का लाभ उठाते हुए तथा वेलबीइंग न्यूट्रिशन के पारदर्शी, टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाले पोषण के मूल उद्देश्य को बनाए रखते हुए वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।’

भाषा योगेश अजय

अजय