Abhanpur Land Fraud : मुर्दे ने दफ्तर आकर बेच दी करोड़ों की जमीन! किसान की जगह मजदूर से कर दी रजिस्ट्री, जिला पंचायत सदस्य पर लगे गंभीर आरोप

Ads

अभनपुर में मृत किसान के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि NGDRS प्रणाली और राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली भी जांच के घेरे में है।

  • Reported By: Sandeep Shukla

    ,
  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 04:53 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 04:56 PM IST

Abhanpur Land Fraud / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • मृत किसान के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन की रजिस्ट्री।
  • जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक पर गंभीर आरोप।
  • NGDRS प्रणाली और राजस्व विभाग की भूमिका पर सवाल।

अभनपुर: Abhanpur Land Fraud छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ एक मृत किसान के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए उसकी जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई। ज़मीन रजिस्ट्री करने के लिए मृत किसान की जगह एक मजदूर को खड़ा किया गया था। इस खुलासे के बाद से पंजीयन और राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक पर आरोप

इस बड़े फर्जीवाड़े में जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि अन्नू तारक ने मृत किसान की जगह खड़े किए गए फर्जी व्यक्ति से जमीन की खरीदी की है। मामला तब और गंभीर हो जाता है जब यह पता चला कि फर्जीवाड़ा कर इस जमीन का सौदा एक नहीं बल्कि दो बार किया गया।

NGDRS प्रणाली की खुली पोल

इस घटना ने शासन की NGDRS प्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे है। तकनीकी तौर पर रजिस्ट्री के समय ही इस फर्जीवाड़े को पकड़ा जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।Raipur News  इस मामले में पंजीयक और तहसीलदार की भूमिका को भी संदिग्ध माना जा रहा है। फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश के बाद विभाग में खलबली मची है।

इन्हें भी पढ़ें:

 

मामला क्या है?

मृत किसान के नाम पर फर्जी व्यक्ति से जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।

किस पर आरोप लगे हैं?

जिला पंचायत सदस्य अन्नू तारक की भूमिका पर सवाल उठे हैं।

जांच किस बात की हो रही है?

NGDRS प्रणाली और पंजीयन अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा रही है।