प्रसन्न कुमार डी आईसीएआई के नए अध्यक्ष निर्वाचित

Ads

प्रसन्न कुमार डी आईसीएआई के नए अध्यक्ष निर्वाचित

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 04:14 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 04:14 PM IST

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था आईसीएआई ने बृहस्पतिवार को 2026-27 सत्र के लिए प्रसन्न कुमार डी को अपना नया अध्यक्ष निर्वाचित किया।

भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 26वीं परिषद की बैठक में कुमार को अगला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा मंगेश पांडुरंग किनारे को नया उपाध्यक्ष चुना गया है।

कुमार इससे पहले आईसीएआई के उपाध्यक्ष थे और वह संस्थान के 74वें अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

कुमार वर्ष 1984 में चार्टर्ड अकाउंटेंट बने थे और वह आईसीएआई में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं।

आईसीएआई देश में लेखा पेशे की नियामक संस्था है। इसके 15 लाख से अधिक सदस्य और विद्यार्थी हैं। संस्थान का देशभर में पांच क्षेत्रीय परिषदों और 185 शाखाओं का नेटवर्क है। इसके अलावा 54 विदेशी अध्याय और 31 प्रतिनिधि कार्यालय भी हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

प्रेम

शीर्ष 5 समाचार