लखनऊः Babri Masjid Controversy: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस लेकर देशभर में सियासत गर्म हो गई है। मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बाबार को आक्रांता और लुटेरा करार दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान उन्होंने कहा कि बाबर एक आक्रांता था, लुटेरा था। यह तथ्य इतिहास में कोई झुठला नहीं सकता। बाबर का महिमा मंडन करने वालों का उत्तर प्रदेश प्रदेश में कोई स्थान नहीं है, इसलिए जब बाबरी मस्जिद की घटना हुई थी तो कार सेवकों ने एक नारा दिया था कि तेल लगाओ डाबर का, नाम मिटा दो बाबर का। आप सब लोगों ने सुना था और बाबर का भारतीय राजनीति के इतिहास में लुटेरे की संज्ञा है। कोई ऐसा योगदान नहीं जिसे याद किया जाए। जो इस प्रकार का महिमा मंडन करते हैं वह सिर्फ तुष्टिकरण की पॉलिटिक्स करते हैं।
Babri Masjid Controversy: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बाराबंकी में एक कार्यक्रम के दौरान बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो लोग बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, उनका ये सपना कयामत तक भी पूरा नहीं होगा। सीएम योगी ने कहा, ‘हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे और मंदिर वहीं बन गया है। भारत में कानून का उल्लंघन करने वालों को जन्नत नहीं बल्कि जहन्नुम का रास्ता मिलेगा।’
बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में न्यू बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूं कबीर की पहल पर बेलडांगा में इस मस्जिद का निर्माण कार्य विधिवत कुरान की आयतों के पाठ के साथ शुरू हुआ। इस दौरान करीब 1200 मौलवी और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे। मस्जिद का एक मॉडल भी जारी किया गया है, जिसकी तर्ज पर इसका निर्माण किया जाएगा।