Sarla Maheshwari Passed Away || Image- IBC24 News File
नई दिल्ली: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज रीडर, सरला माहेश्वरी का निधन हो गया है। (Sarla Maheshwari Passed Away) सरला माहेश्वरी दूरदर्शन के रेट्रो युग के सबसे जाने-पहचाने चेहरों में से एक रही है। वह 71 साल की थी। उनके निधन की सूचना दूरदर्शन नेशनल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। सरला महेश्वरी ने 1976 से 2005 तक दूरदर्शन पर समाचार वाचक के रूप में कार्य किया
दूरदर्शन ने ‘ एक्स’ पर लिखा, अत्यंत दुख के साथ हम दूरदर्शन की प्रख्यात और सम्मानित समाचार एंकर सरला माहेश्वरी के 12 फरवरी 2026 को निधन की सूचना दे रहे हैं। दशकों तक भारतीय टेलीविजन का एक जाना-पहचाना चेहरा रहीं सरला माहेश्वरी अपनी शांत प्रस्तुति, गरिमामय व्यक्तित्व और विश्वसनीय आवाज के लिए प्रसिद्ध थीं। (Sarla Maheshwari Passed Away) 1980 से 2005 तक उन्होंने समाचार प्रसारण में गरिमा और विश्वसनीयता का प्रतीक बनकर अपनी पहचान बनाई। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
STORY | Former Doordarshan news reader Sarla Maheshwari dies at 71
Former Doordarshan news reader Sarla Maheshwari, one of the most recognised faces of TV news in the 1980s and 1990s, died on Thursday in Delhi, said family friend Shammi Narang. She was 71.
READ:… pic.twitter.com/9xqU5yrKLS
— Press Trust of India (@PTI_News) February 12, 2026
Veteran Doordarshan anchor Sarla Maheshwari passes away at 71. One of the most familiar faces of Doordarshan in the 1980s, she will be remembered for her grace and poise. 🙏 @prasarbharati @MIB_India #SarlaMaheshwari #Doordarshan #IndianTelevision pic.twitter.com/EMbV4Vt6h5
— DD India (@DDIndialive) February 12, 2026
सरला माहेश्वरी के निधन पर भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर ने लिखा, “पत्रकारिता की सबसे शांत और प्रतिष्ठित आवाज़ों में से एक और हमारे समय की सबसे बेहतरीन न्यूज़ प्रेज़ेंटर में से एक, सरला माहेश्वरी जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। हम उन्हें एक महान आत्मा के रूप में याद करते हैं जिनकी कहानी कहने की कला और सुकून देने वाली आवाज़ कभी कम नहीं होगी। भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।”
My heartfelt condolences on the passing of Sarala Maheshwari ji, one of the most sober and dignified voices in journalism and among the finest news presenters of our time. We remember her as a noble soul whose narration and soothing voice will never fade away. May the Almighty… pic.twitter.com/YFgafRXT7z
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) February 12, 2026