यूटीआई म्यूचुअल फंड ने एमसीएक्स के करीब 15 लाख शेयर 425 करोड़ रुपये में खरीदे

यूटीआई म्यूचुअल फंड ने एमसीएक्स के करीब 15 लाख शेयर 425 करोड़ रुपये में खरीदे

यूटीआई म्यूचुअल फंड ने एमसीएक्स के करीब 15 लाख शेयर 425 करोड़ रुपये में खरीदे
Modified Date: June 30, 2026 / 01:29 pm IST
Published Date: June 30, 2026 1:29 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) यूटीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार सौदे के जरिये जिंस वायदा विकल्प सूचकांक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के करीब 15 लाख शेयर 425 करोड़ रुपये में खरीदे हैं।

एनएसई के थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, यूटीआई म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने एमसीएक्स के 14,65,941 शेयर खरीदे, जो कंपनी की 0.57 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

यह सौदा सोमवार को 2,899.23 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ। इस लेनदेन का कुल मूल्य 425.01 करोड़ रुपये रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध जानकारी से एमसीएक्स के शेयर बेचने वालों की पहचान नहीं हो सकी।

यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी भारत की सबसे बड़ी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों में से एक है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में