उप्र: योगी आदित्यनाथ ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिये विशेष व्यवस्था बनाने को कहा
उप्र: योगी आदित्यनाथ ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिये विशेष व्यवस्था बनाने को कहा
लखनऊ, 17 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में खाद की किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिये एक विशेष व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खाद की उपलब्धता को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक विशेष व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया।
आदित्यनाथ ने कहा कि जिला स्तर पर अधिकारियों की एक टीम बनाई जाए, जो वितरण प्रक्रिया पर नजर रखे और नियमित रूप से रिपोर्ट पेश करे। इस व्यवस्था के जरिये यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खाद की कालाबाजारी या जमाखोरी न हो।
उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राज्य में किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।
बैठक में मुख्य सचिव, कृषि विभाग के प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे केंद्र सरकार के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें और जरूरत के मुताबिक उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि वितरण केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखा जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जाए। इसके साथ ही किसानों के हितों की रक्षा करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनायी जाए।
आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निजी क्षेत्र से मिल रही खाद को सहकारी समितियों और अन्य सरकारी माध्यमों से किसानों तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी कंपनियों से मिलने वाली खाद को उचित मूल्य पर किसानों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि खेती में कोई बाधा न आए।
भाषा सलीम नोमान पाण्डेय
पाण्डेय
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: योगी आदित्यनाथ ने खाद की कालाबाजारी रोकने के लिये विशेष व्यवस्था बनाने को कहा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm