वी-मार्ट को अप्रैल-जून 2021 तिमाही में 28.71 करोड़ रुपये का घाटा

Ads

वी-मार्ट को अप्रैल-जून 2021 तिमाही में 28.71 करोड़ रुपये का घाटा

  •  
  • Publish Date - August 10, 2021 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नयी दिल्ली दस अगस्त (भाषा) मल्टी-ब्रांड खुदरा श्रृंखला कंपनी वी-मार्ट रिटेल लि. ने मंगलवार को बताया कि 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध घाटा घटकर 28.71 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका शुद्ध घाटा 33.63 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दुगना बढ़कर 177.41 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 78.06 करोड़ रुपये थी।

वी-मार्ट का कुल खर्च अप्रैल-जून 2021 तिमाही में 76.60 प्रतिशत बढ़कर 220.42 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 124.81 करोड़ रुपये था।

वी-मार्ट का शेयर मंगलवार को बीएसई में 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,631.45 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

भाषा जतिन रमण

रमण